सीसीएल सीकेएस का राष्ट्रीय श्रम दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित करें : रवीन्द्र रिपोर्ट : अविनाश कुमार मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलयरी कर्मचारी संघ ढोरी द्वारा क्षेत्र के सभी परियोजनाओं में बड़े धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व के रूप राष्ट्रीय श्रम दिवस कार्यक्रम में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप

Sep 18, 2024 - 03:14
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-17-at-8.11.01-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलयरी कर्मचारी संघ ढोरी द्वारा क्षेत्र के सभी परियोजनाओं में बड़े धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व के रूप राष्ट्रीय श्रम दिवस कार्यक्रम में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीसीएल सीकेएस के कार्यसमिति सदस्य सह संयुक्त सालाहाकर संचालन समिति सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा, भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला संगठन मंत्री सन्त सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप तथा क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रिय कार्यालय ढोरी खाश में कार्यकर्ता उपस्थित होकर भगवान विश्वकर्मा के मूर्ति की पूजा अर्चना कर कामगारों को राष्ट्रीय श्रम दिवस के उपलक्ष्य पर सभी खदान में तथा अपने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय श्रम दिवस का बैच लगाकर प्रारंभ की गई। उक्त मौके पर उपस्थित मिश्रा ने कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ पुरे सीसीएल स्तर तथा कोल इंडिया के सभी अनुसंगी इकाई सहित पूरे भारत वर्ष में आज हम सभी भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्वकर्मा जयंती के दिन राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाते आ रहे है और केन्द्र सरकार माँग से करते आ रहे है कि आज विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय श्रम दिवस की घोषणा सरकार करे आज हमलोग सीसीएल सीकेएस ढोरी क्षेत्र के द्वारा समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कामगर साथी, अधिकारी तथा समाजसेवी को सम्मान करने का कार्य किए है। इसी दरमियान भारतीय मजदूर संघ ढोरी क्षेत्र द्वारा 16 वीं लोकसभा सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय तथा अन्य गणमान्य लोगो को क्षेत्र में अपने कामगार साथियों को अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ भगवान विश्वकर्मा की फ़ोटो को स्मृति चिन्ह के रूप में तथा श्रीफल देकर राष्ट्रीय श्रम दिवस के उपलक्ष्य पर सम्मानित करने का कार्य भारतीय मजदूर संघ द्वारा किया गया। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने ढोरी क्षेत्र के सभी परियोजना के पूजा-पंडाल में जाकर सभी कामगारों को राष्ट्रीय श्रम दिवस का बैच लगाने का कार्य किया तथा उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान कल्याणी परियोजना के अधिकारी शैलेश प्रसाद ने रवीन्द्र कुमार मिश्रा को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उक्त मौके पर नुनुचंद महतो, सुबीर मुखर्जी, राजेश पासवान, बिरेन्द्र गुप्ता, भुनेश्वर, शरद कुमार, प्रतोष कुमार रॉय, अरबिंद ठाकुर, बिपिन कुमार मंडल, संदीप ओराँव, रवीन्द्र दिगार, पंकज, प्रेमलता देवी, सुजाता मुखर्जी, सुमिति कुमारी,बसंती देवी, लखि बाला देवी, सीमा कुमारी, सरिता कुमारी, ज्योति, नीरा देवी, सुती देवी, अनिता देवी, देवकी देवी, इंडिया देवी, यशोदा देवी, लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User