हिट एंड रन का मामला आया सामने, फूलों से सजी कार ने बाइक सवार 2 लोगो को मारी टक्कर, वीडियो वायरल

रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है, यहां रविवार की शाम ऊंचाहार नगर के मुख्य चौराहे पर दूल्हे के लिए सजी एक कार ने जमकर तांडव मचाया। एक के बाद दूसरे बाइक को टक्कर मारने के बाद कार में फांसी बाइक को वह 500 मीटर तक घसीट ले गया ।इस हादसे में तीन लोग घायल

Mar 03, 2025 - 12:44
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250303-WA0022.jpg

रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है, यहां रविवार की शाम ऊंचाहार नगर के मुख्य चौराहे पर दूल्हे के लिए सजी एक कार ने जमकर तांडव मचाया। एक के बाद दूसरे बाइक को टक्कर मारने के बाद कार में फांसी बाइक को वह 500 मीटर तक घसीट ले गया ।इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं । जिसमें से एक की हालत गंभीर है। हादसा रविवार की शाम नगर के मुख्य चौराहे पर हुआ है। ऊंचाहार नगर में दूल्हे के लिए एक कार सजावट के लिए आई हुई थी । उसके बाद कार  का चालक वापस क्षेत्र के जमुनियाहार गांव बारात उठाने के लिए जा रहा था । तभी उसने नगर के चौराहा के पास सड़क पार कर रहे मोहम्मद तलीम निवासी कस्बा ऊंचाहार की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद उसने कार मोड़ी और सामने बाइक पर खड़े रतापुर गांव के गुरशरण और सूर्या की बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर में गुरशरण की बाइक कार में फंस गई और कार चालक बाइक को करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए नगर के एचडीएफसी बैंक तक ले गया। जहां पर लोगों ने घेर कार को रोक लिया। इस हादसे को देखकर सभी लोग दंग रह गए। चौराहा पर अफरा तफरी मच गई थी । कार जब रुकी तो स्थानीय लोगों ने पकड़कर कार चालक को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार चालक को बचाया। बताया जाता है कि कार चालक नशे की हालत में था। उधर घायलों में गुरशरण की हालत गंभीर है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User