अंगवाली में प्रतिमा विसर्जन के साथ यज्ञ संपन्न

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत अंगवाली के मैथन टुंगरी स्थित धर्म संस्थान में हो रहे श्री श्री रामचरित मानस नवाहन परायण महायज्ञ का प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ।  इसके पूर्व रविवार को भी कई अनुष्ठान हुए। यहॉ यज्ञ के संस्थापक पंडित रामधाम शरण उर्फ गौरबाबा, आचार्य गौर बाबा सहयोगी पुजारी राजेश चटर्जी, सुकुमार चटर्जी, रामपद चटर्जी आदि ने श्रद्धालुओं को हवन कुंड में आहुति दिलायी। इसके पश्चात देर शाम गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाल कर भगवान श्रीराम सहित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन बड़का बांध में किया गया। प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम आदि के नारे लगाते हुए विसर्जन यात्रा में चल रहे थे। मौके पर कमिटी के संरक्षक धर्मेन्द्र कपरदार, गौरीनाथ कपरदार, सत्यजीत मिश्रा, राम विलाश रुजवार, समन्वयक पवन विश्वकर्मा, प्रणव कपरदार, राजेश नायक, सह संरक्षक संतोष नायक, संजय कुमार मिश्रा, अध्यक्ष श्याम लाल सिंह (शंकर), उपाध्यक्ष पवन कुमार नायक,  नितिश कुमार मिश्रा (विट्टू), भोला राज, रॉकी कमार, उत्तम कपरदार, सचिव कन्हैया लाल नायक, उप सचिव वरूण कुर मिजा, मिथलेश सिंह (बब्लु), वैजनाथ रविदास, शियलट रविदास, प्रमेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष राजु कुमार बायक, उप कोषाध्यक्ष सुरेश कुर सिंह, चन्दन रविदास, अंगद रजवार आदि लोग मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment