अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डीवीसी के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया


बोकारो थर्मल : बेरमो में सोमवार को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर डीवीसी मजदूर संघ (बीएमएस), बोकारो थर्मल शाखा द्वारा बोकारो ताप विद्युत केन्द्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीवीसी मजदूर संघ के शाखा अध्यक्ष एम. के चौधरी, सचिव राजदेव सिंह, संयुक्त सचिव शाहिद इकराम, वासुदेव महतो, भैरव महतो, एस. एन. ठाकुर, धनेशर कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे। सम्मानित महिला कर्मियों में मानव संसाधन विभाग की सुमित्रा देवी, कुनवा देवी, प्रमीला देवी एवं दाघानि अस्पताल से डाॅ संगीता रानी, डाॅ आर. एन. इक्का, नर्सिग स्टाफ पार्वती देवी, संगीता कुमारी, कमला कुमारी, सुषमा खलखो, रूपा कुमारी, कृष्णा देवी, पेंडरी घांसी एवं होम गार्ड की महिला जवान थी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अस्पताल के उपमहाप्रबंधक (स्वास्थ) डाॅ एस. के. झा का विषेश योगदान रहा। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन पर डाॅ संगीता रानी ने डीवीसी मजदूर संघ के प्रति विशेष आभार प्रकट किया।

Other Latest News

Leave a Comment