अज्ञात कारणों से राजघाट के पास गेंहू के खेतों में लगी आग, कई बीघे फसल जलकर राख

रायबरेली में शहर की राजघाट पुलिस चौकी के समीप अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग से हड़कम्प मच गया। गेहूं के खेत में आग लगने से कई बीघे फसल जलकर राख हो गई.। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा किसी तरह से आग पर काबू पाया गया है। आपको बता दें कि शाम को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के राजघाट पुलिस चौकी के समीप अज्ञात कारणों से एक गेहूं के खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप ले लिया और आग की चपेट में आने से कई बीघे की फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा किसी तरह से आग पर ग्रामीणों की मदद से काबू पाया गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित किसानों को ढांढस बंधाते हुए कहा है कि नुकसान का आंकलन कर सरकार से मुआवजा दिलाया जाएगा।

Other Latest News

Leave a Comment