अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दवा व्यवसायी की मौत

रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलोंन मार्ग पर,शारदा नहर पुल के पास बाइक सवार,दवा व्यवसायी को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया है जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा घायल व्यवसायी को सी एच सी ले जाया गया। यहां के चिकित्सक ने देखते ही व्यवसायी मृत घोषित कर दिया।

जानकारी अनुसार बता दे कि गुरुवार को जगतपुर थाना क्षेत्र के,कस्बा के सलोंन रोड निवासी संजय अग्रहरी मेडिकल स्टोर की दुकान का संचालन करके परिवार चलाते थे। पत्नी ममता के अलावा परिवार में दो बेटे आयुष ,देव तथा बेटी आंशी है। गुरुवार की शाम शंकरपुर स्थित दुर्गा मंदिर पूजा करने गए थे। वापस लौटते समय शारदा नहर पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सी एच सी के अधीक्षक, एल पी सोनकर ने बताया है। घायल व्यवसायी को मृत अवस्था में लाया गया। थाना प्रभारी अजय राय ने बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। सिंचाई विभाग के द्वारा लगभग 15 दिनों से शारदा नहर पुल के आधे भाग को झाड़ी झंकार से बंद करके पुल की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। रात के समय रेडियम तथा संकेतक की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जानकारी के अभाव में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारी जानकर भी अंजान बने हुए हैं।

Other Latest News

Leave a Comment