अभूतपूर्व और ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री का धनबाद दौरा : डॉ उषा सिंह

हर बार मोदी बार-बार मोदी जन जागरूकता मिशन की संस्थापक व मुख्य प्रचारक डॉ उषा सिंह ने गुरुवार को अपने बेरमो स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा की अद्भुत और ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री का धनबाद दौरा। 01 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री के धनबाद क्षेत्र में चिर प्रतीक्षित आगमन पर हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। हर किसी को विश्वास है कि इस बार झारखंड के 14 लोकसभा सीट एनडीए गठबंधन को अवश्य मिलेगा यह हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी है और झारखंड विधानसभा में भी हम भारी मतों से विजय होकर भाजपा की सरकार बनाएंगे ताकि मोदी जी की गारंटी के तहत झारखंड भी एक विकसित राज्य बन सके डॉ सिंह ने कहा की हमें उम्मीद है कि इस बार हमारे जैसे महिलाओं को भी लोकसभा, विधानसभा एवं राज्यसभा में भागीदारी देकर हमें पूर्ण क्षमता से सेवा करने का मौका मिलेगा।

Other Latest News

Leave a Comment