अहमदपुर कलौली के पास भीषण हादसा, एक की मौत, तीन घायल

रायबरेली जिले में यातायात माह के दौरान रायबरेली में सड़क हादसों की बाढ़ आई है। बीते एक हफ्ते के भीतर रायबरेली के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। आज फिर तड़के एक डीसीएम और पिकप की जोरदार टक्कर हुई। हादसे में एक युवक को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के अहमदपुर केलौली का है। जहाँ रायबरेली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम की पिकप से टक्कर हो गई। पिकप टेंट का सामान लेकर रायबरेली की तरफ जा रहा है। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से निकाल कर अस्पताल भेजा। हादसे में शहर कोतवाली के चंदौली गाँव निवासी मनोज की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

Other Latest News

Leave a Comment