आगामी चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना

आगामी लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदी दिखा रही है। लगातार क़स्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल मार्च करके लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है।

शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह एवं मिल एरिया क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सशस्त्र सीमा बल के साथ मिलकर कोतवाली कस्वे के गाँव किला बाजार, आजादनगर, गोराबाजार एवम एवं मिल एरिया कस्वे के गाँव क़स्बा पटेल नगर, कल्लू का पुरवा, जेतपुर, सारस तिराहा के सहित अन्य मोहल्लों की गलियों में पैदल मार्च किया एवं जनता में सुरक्षा का एहसास कराया।

कोतवाली क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह एवं मिल एरिया क्षेत्राधिकारी श्याम कुमार पाल ने कहा लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है ताकि सभी लोग निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान कर सकें।

Other Latest News

Leave a Comment