आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं होली मिलन समारोह : फौजी जय सिंह यादव

रायबरेली 07 अप्रैल 2024 सैनिक समाज सेवा संगठन के तत्वाधान में मुंशीगंज एम्स रायबरेली गोविंद होटल के सामने होली मिलन एवं सम्मान समारेाह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट जय सिंह यादव फौजी व विधानसभा अध्यक्ष ऊंचाहार श्री राम मौर्य ने किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री जय सिंह यादव ने कहा कि होली मिलन से भाई चारे को बढ़ावा मिलता है। आपसी एकता मजबूत होती है। ब्लॉक अध्यक्ष डलमऊ अनिल यादव ने कहा कि सैनिक समाज सेवा संगठन द्वारा विगत वर्षों से होली मिलन समारोह अनेकों स्थानों पर सम्पन्न होता चला आ रहा है। 2022 से राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट जय सिंह यादव फौजी निरंतर इसे गति दे रहे हैं। होली मिलन समारोह में । जिला महासचिव कैप्टन दल बहादुर यादव जी का संचालन बहुत जोरदार रहा। समारोह में सैनिक समाज सेवा संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य जिला महिला सचिव सुभाष्टनी देवी, किरण देवी, प्रीति सिंह, रश्मि सिंह, प्राची यादव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमोहन, राष्ट्रीय महासचिव राजेश कुमार यादव, जिला अध्यक्ष रायबरेली रामबहादुर यादव, एम्स सीनियर सुपरवाइजर के एल मौर्य जी फौजी एसपी यादव, जिला सचिव फौजी देश कुमार यादव, फौजी उमानाथ यादव, सदस्य फ़ौजी दिनेश चंद, सदस्य फ़ौजी प्रदीप कुमार, कमेटी सदस्य फ़ौजी अजय कुमार, सदस्य फौजी दिवाकर, सदस्य फौजी राकेश कुमार, सदस्य फौजी दिलीप कुमार, सदस्य फौजी रामनद यादव, सदस्य फौजीराजेश कुमार, सदस्य फौजी सत्येंद्र यादव, फौजी रणधीर यादव, सदस्य सेना मेडल धीरेंद्र यादव, सदस्य फौजी धनंजय टाइगर एवं आदि लोग प्रमुख थे। सैनिक समाज सेवा संगठन के जिले की विभिन्न इकाईयों के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। सम्मान किये जाने वाले पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव, सेना मेडल फौजी धीरेंद्र यादव, सूबेदार के एल मौर्य आदि सभी को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष एवं उनकी कमेटी के सदस्यों ने सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत सैनिक समाज सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष रायबरेली राम बहादुर यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Other Latest News

Leave a Comment