आवारा कुत्ते ने महिला पर किया जानलेवा हमला,किया गंभीर रूप से घायल

रायबरेली में लगातार आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। घुमंतू कुत्ते के जानलेवा हमले से घायल हुई 60 वर्षीय महिला को परिजनों ने आनन फानन इलाज के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।आपको बता दें कि आज दिनांक 12 मार्च 2024 दिन मंगलवार को रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे बल्दी सैदनपुर में 60 वर्षीय रामकली नामक महिला को आवारा कुत्ते ने जानलेवा हमला करते हुए काट काट कर घायल कर दिया।गंभीर रूप से घायल हुई महिला को इलाज के लिए परिजनों ने रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।घटना को लेकर जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर सलीम ने जानकारी देते हुए बताया कि आवारा कुत्ते के हमले से महिला का एक हाथ ज्यादा घायल है वह अन्य कई जगहों पर भी घाव के निशान है। वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। इलाज जारी है।

Other Latest News

Leave a Comment