आवास में चोरों ने दिनदहाड़े ताला तोड़कर घटना को दिया अंजाम

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी के पुराना ऑफिसर कॉलोनी मे सोमवार को जारंगडीह परियोजना में ओवरमैन पद पर कार्यरत अंजनी सिंह के आवास में चोरों ने दिनदहाड़े ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार चोरों की आंतक इतना बढ़ गया है कि रात तो रात दिन को भी चोरों ने आतंक मचा रखा है, जो पूरे मोहल्ले में भय का माहौल बना हुआ है। भुक्तभोगी अंजनी सिंह ने बताया कि तकरीबन 11 बजे अपर बांग्ला रिश्तेदार के घर सत्यनारायण पूजा में कथा सुनने पुरे परिवार के साथ गए थे। जब हम लोग 12 बजे घर लौटे तब देखें कि ताला टूटा हुआ है।

WhatsApp Image 2024 08 19 at 8.17.37 PM

गोदरेज व अलमारी भी खुला था और घर का सामान सब जमीन पर फेंका हुआ था। इसमें कुछ जेवरात भी था। दिन मे करीबन 11 से 12 बजे के बीच चोरों ने मेरे आवास क्वार्टर नंबर 2A -2 का ताला तोड़कर चोरी की घटना का अंजाम दिया। हमने बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह को सूचना दिए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर थाना के एसआई धर्मेंद्र कुमार दलबल के साथ पहुंचे व जांच में जूट गए।

WhatsApp Image 2024 08 19 at 8.17.38 PM

मौके पर राकोमसं के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह, यूनियन पदाधिकारी अशोक ओझा, जारंगडीह कोलियरी के अधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment