इंडी गठबंधन के प्रत्याशी के नामांकन में भाग लेने बेरमो से भी सैकड़ों कार्यकताओं का जत्था बोकारो रवाना

इंडिया गठबंधन झारखंड मुक्ति मोर्चा के गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो सोमवार को अपना नामांकन की तिथि निर्धारित पुर्व मे ही कर रखी थी जिसमे प्रत्याशी श्री महतो ने हर क्षेत्र की जनता से नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने का अवहान किये थे जिसका आज खासा असर उस समय देखने को मिला जब झामुमो बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो, इकबाल अहमद और संतोष महतो के नेतृत्व में सोमवार को अहले सुबह बेरमो प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में जत्था बना कर नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो रवाना हुए। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो ने कहा कि इस बार पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं क्षेत्र की जनता भी काफी उत्साहित नजर आ रही है और इस बार महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत पक्की है वह की अच्छी खासी मार्जिन से। जबकि यह जत्था रवाना होने के पूर्व शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक पर देर तक नारेबाजी करते रहे। इस जत्थे मे उपरोक्त पार्टी नेताओं के अलावे हबीब आलम, गणेश विश्वकर्मा, काशी तुरी, इस्लाम कुरैशी, बलाल हाशिम, सुरेश कमार, मंजर शकील, हर्षद, नेहाल, बबीता देवी, कुंती देवी, बुलबुल देवी आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Other Latest News

Leave a Comment