उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन, देश में शोक की लहर

जमशेदपुर : रतन टाटा का निधन बुधवार की देर शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हो गया। भारत के जाने- माने दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा 86 साल के थे। पिछले कई दिनों दिनों से वह लगातर बीमार चल रहे थे। इनके निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। भारत के दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन बुधवार की शाम को हो गया। उन्‍होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली. रतन टाटा 86 साल के थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी।

दरअसल, बुधवार की शाम में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर आई थी। जिसके कुछ घंटे बाद ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

Other Latest News

Leave a Comment