एक्शन में विधायक, अधिकारियों को कई पेयजलापूर्ति योजना जल्द पूरा करने का दिया दिशा-निर्देश

गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो लोक सभा चुनाव के बाद अपने क्षेत्र के दौरे मे पुरी तरह एक्शन में दिखाई पड़े। उन्होंने गोमिया-पलिहारी सहित कई पेयजलापूर्ति योजना को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिया। विधायक ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पेयजलापूर्ति योजना ग्रामीणों के जीवन से जुड़ी हुई योजना है, इसलिए इसे पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करें।

WhatsApp Image 2024 06 09 at 5.54.40 PM 1

इसके अलावा उन्होंने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र में बहुत से जनउपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है, लोग इससे लाभान्वित भी हो रहे हैं।

Other Latest News

Leave a Comment