रायबरेली में बेखौफ एक दर्जन दबंगों ने पीड़ित के घर में घुसकर उसके व उसके परिजनों के साथ मारपीट करते हुए घर में लूटपाट की और रखा सोने चांदी का सामान भी उठा ले गए। जिसको लेकर पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 28 में 2024 दिन मंगलवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के बेला बेला ढकरिया गांव के रहने वाले वीरेंद्र वर्मा ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उपरोक्त गांव के ही रहने वाले रामलाल पुत्र ज्ञात पारस पुत्र रामलाल अर्जुन पुत्र रामलाल सुददुधन पुत्र रामलाल संदीप पुत्र पारस कुलदीप पुत्र पारस वह कुछ अज्ञात समेत एक दर्जन दबंग विपक्षों ने मामूली सी बात को लेकर घर में घुसकर मारपीट किए हैं और घर में रखा सोने चांदी के आभूषण भी उठा ले गए हैं तथा जान से मारने की धमकी दी है। जिसको लेकर पीड़ित वीरेंद्र वर्मा ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत भदोखर थाने पहुंचकर की, लेकिन भदोखर थाने की पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिससे मनबढ़ दबंगों द्वारा तरह-तरह की धमकियां दी जा रही है। पीड़ित ने सपा को दिए गए शिकायती पत्र में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों पर ठोस कार्यवाही किए जाने की मांग की है और जान माल की गुहार भी लगाई है।











