एसपी ने इंटरसेप्टर फोर व 2 व्हीलर वाहनों को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना

रायबरेली में ट्रैफिक पुलिस के लिए आई इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर एसपी ने रवाना किया है। प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ को लेकर, हाइवे पर तेज रफ्तार फर्राटा भरने वाले वाहनों पर शिकंजा कसे जाने के लिए यूपी पुलिस ने इंटरसेप्टर फोर व्हीलर की सौगात दी है। आपको बता दे कि आज दिनांक 8 जनवरी 2025 दिन बुधवार को समय करीब 11:00 बजे रायबरेली जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में रायबरेली की ट्रैफिक पुलिस को इंटरसेप्टर फोर व्हीलर की यूपी पुलिस द्वारा सौगात दी गई है। जिसको लेकर एसपी ने सभी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। एसपी ने बताया कि है सभी वहां 10 से 15 किलोमीटर का एरिया कवर करेंगे इंटरसेप्टर वाहन में स्पीड राडार लगा हुआ है। जिससे तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों का ऑटोमेटिक चालान हो जाएगा और सड़क हादसों में भी कमी आएगी।

Other Latest News

Leave a Comment