कथारा आफिसर्स क्लब में पेंशन अदालत का आयोजन, मौके पर सीएमपीएफ कमिश्नर और पेंशन जीएम रहे मौजूद

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीसीएल कथारा आफिसर्स क्लब में बुधवार को पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीसीएल कथारा मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार द्वारा किया गया। जबकि इस कार्यक्रम में सीसीएल हेड आफिस रांची से पेंशन सहायक कमिश्नर आशीष कुमार तथा सीएमपीएफ महाप्रबंधक आर आर शर्मा तथा उनकी टीम से विवेक वर्मा नवीन कुमार मोहम्मद कमरुल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत कोर्पोरेट गीत बजा व दीप प्रज्वलित कर किया गया। वही सीसीएल कथारा एसओपी जयंत कुमार द्वारा मुख्य अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। जबकि इस कार्यक्रम का संचालन कार्मिक प्रबंधक गुरुप्रसाद मंडल द्वारा किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के श्रमिक संगठन के वरीय नेता सह जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो तथा एसीसी सदस्यगण पीके विश्वास, कमोद प्रसाद, इकबाल अहमद, समसुल हक, मथुरा सिंह यादव, बालगोबिंद मंडल, विजय कुमार सिंह उपस्थित थे। इसके अलावे विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत्त कर्मी भी उपस्थित थी। जिनके द्वारा बारी बारी से पेंशन धारियों की समस्याओं को सुना गया। इसी बीच कई पेंशनरों द्वारा क्षेत्र के पेंशन अधिकारीयों पर परेशान करने का आरोप लगाया गया। इस मौके पर एसीसी सदस्यों द्वारा पेंशन धारियों के समस्याओं के समाधान सुझाव दिया गया। पेंशन धारी कर्मियों के समस्याओं के निदान का सुझाव मे अधिकारियों ने जवाब भी दिया गया।

WhatsApp Image 2024 09 11 at 5.06.36 PM

जबकि सीएमपीएफ जीएम श्री शर्मा अपने वक्तव्य में यह माना कि उसका विभाग पेंशन कार्य मे पुरी तरह विफल रहा है। मौके पर एसओपी जयंत कुमार ,कार्मिक प्रबंधक सुभाष चंद्र पासवान, सूर्य प्रताप, समीराज सिंह एवं कर्मी के रूप में एस एन नियोगी, पी दास, निवारण केवट, आशा दास रॉबर्ट राम प्रसाद, अनंत लाल, मोहम्मद इम्तियाज, प्रदीप कुमार यादव मौजूद थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन समीराज सिंह के द्वारा किया गया।

Other Latest News

Leave a Comment