कथारा ओपी में परिचयात्मक सह महा शिवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न

कथारा ओ०पी मे नवनियुक्त थाना प्रभारी जीतेश कुमार के दिशानिर्देशन में 27 फरवरी, मंगलवार की संध्या क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य जनों के साथ परिचयात्मक सह शिवरात्रि महापर्व के सुअवसर पर शांति बनाए रखने को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता ओ पी प्रभारी जीतेश कुमार ने की। बैठक के दौरान ओ पी प्रभारी ने क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के बीच परिचय के साथ साथ महा शिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में बनाने के लिए उपस्थित जनों के साथ विचार विमर्श किया। बैठक में नये प्रभारी ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों से हर स्तर पर सभी तरह से सहयोग की अपेक्षा की। इसके लिए उन्होंने सभी तरह के जन समस्याओं को आपसी तालमेल बनाते हुए ओपी पुलिस द्वारा पहल करवाने का आश्वासन दिया। वहीं महाशिवरात्रि पर्व पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सभी धर्मों के लोगों का हर पर्व-त्योहारों में थाना क्षेत्र में शांति पूर्ण माहौल का इतिहास रहा है। इस तरह आगे भी लोगों को स्थानीय पुलिस का सहयोग मिलता रहेगा। मौके पर उपरोक्त के अलावे के अलावे थाना के एसआई रवि कुमार चौरसिया, एएसआई के एन पाठक, संतोष सरदार, पंसस दुलारी देवी, चंद्रदेव यादव, सतेन्द्र दास, शमसुल हक, रामचंद्र यादव, विजय यादव, राजेश कुमार पांडेय, शराफत हुसैन, प्रमोद कुमार, गोबिंद यादव, कलीम अंसारी, मो मुश्ताक, हासिम अंसारी,जाबिर आलम, बिनोद यादव, घनश्याम यादव, बबलू यादव, मो मुर्शिद अलि, मुर्शिद अंसारी, पिंटू कुमार, इंद्रजीत पासवान, शांति देवी, सुमित्रा देवी, गंगा साव, कयामुद्दीन अंसारी, बेलाल अहमद आदि सहित अन्यान्य लोग उपस्थित रहे।

Other Latest News

Leave a Comment