कथारा के नए जीएम के साथ कथारा के संवदको की हुई परिचयात्मक बैठक

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

सीसीएल कथारा क्षेत्र के नव पदस्थापित महाप्रबंधक संजय कुमार के साथ कथारा और जारंगडीह के संवदको की परिचयात्मक बैठक हुई। यहां प्रबंधन की ओर से सीएसआर के अधिकारी चंदन कुमार भी शामिल रहे। संगठन के सचिव विजय कुमार सिंह ने पदाधिकारियो व सदस्यों का परिचय महाप्रबंधक श्रीकुमार से कराया। वही सीसीएल वृहत परिवार का सदस्य संवदको के भी होने पर इनके समस्याओ से महाप्रबंधक को अवगत कराया। जीएम श्रीकुमार ने कहा कि गुणवात्ता के साथ कार्य हो, इसका सभी को ख्याल रखना हैं। वही स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा पर उन्होंने जोर दिया। श्रीकुमार ने कथारा में जीएम माइनिंग के कथारा में कार्यकाल और जीएम वाशरी के रूप में अपने योगदान से भी अवगत कराया। वही यह भी जानकारी दी कि अब तक के क्षेत्र के इतिहास में सर्वाधिक 4.2 मिलयन टन का उत्पादन लक्ष्य रखा गया हैं। इसमें सुरक्षित उत्पादन के साथ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सामूहिकता से कार्य किया जाएगा। यहां विभिन्न सदस्यों द्वारा अपने विचार को रखने का काम किया गया।

WhatsApp Image 2024 06 14 at 7.36.56 PM

इस अवसर पर बैरिस्टर सिंह, मो मुर्शिद आलम, मनोज तिवारी, दुलारचंद्र यादव, मो इस्लाम, अनिल कुमार सिंह, संजय गुप्ता, हाज़ी यासीन, मो मुर्शिद अंसारी, मो आजाद अंसारी, मो इलियास, सिताराम महतो, बबलू रहमान, आलम रजा, नजीर अंसारी, अविनाश कुमार, इरफ़ान अंसारी, मो आशिफ़ रजा, शाहिद रजा, संजय कुमार आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment