कथारा राकोमयू कार्यालय में केक काट कर मनाया गया युनियन का दुसरा स्थापना दिवस

कथारा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केक काटकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का 2 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कथारा चार नंबर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। संचालन विल्सन फ्रांसिस उर्फ बबलू ने किया अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की विचारधारा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का संकल्प लिया। राकोमयु क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कथारा क्षेत्र में राकोमयु पहले से मजबूत हुई है। संगठन को मजबूत करने के लिए मजदूर साथियों को संगठन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। कार्यकर्ता काफी लगन के साथ संगठन को आगे बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी विचारधारा की पार्टी है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता समाज व देश के लिए काम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन में नए चेहरे को जोड़ने का काम किया जाएगा। कोयला मजदूर देश को आगे ले जा सकते हैं।

WhatsApp Image 2024 03 28 at 1.13.12 PM

अध्यक्ष सिंह ने कहा कि इसबार सदस्यता अभियान में मजदूर साथियों को अधिक-से-अधिक जोड़ने पर बल दिया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस वेदवयास चौबे, इस्लाम अंसारी, उत्तम तांती, सी एस प्रसाद, विजय यादव, तुलसी, देवासीष आश, संतोष सिन्हा, कपिल देव यादव, कैलाश राम, नरेश रविदास, हरिहर नोनिया, श्यामसुन्दर, रवी कुमार, जय प्रकाश पंडित, अजय कुमार सिन्हा, सुरेश राम,सूर्य कांत त्रिपाठी, सविज अंसारी, बिंदु चंद्र हेंब्रम, प्रमोद यादव, सशि कुमार, सुजीत कुमार मिश्रा, पंचराम, विजय नायक, रंजीत सिंह, संजय गिरी, गोपाल रजवार, रामजी प्रसाद, अनंत कुमार, सुरेश महतो, जगदेव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment