कथारा वाशरी के मजदूरों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच बैठक सम्पन्न

बृहस्पतिवार को सीसीएल कथारा वाशरी के सभागार में वाशरी के मजदूरों की सुरक्षा व अन्य मुद्दों पर यूनियन प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के बीच एक अहम बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे यूनियन के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के समक्ष मजदूरों से जुड़े विभिन्न समस्याओं को रखा। जिस पर अधिकारियों ने बारी बारी से सभी समस्याओं से निदान व समस्या दुर करने की बाते कहते नजर आये। इस बैठक में अधिकारियों मे वाशरी पीओ विजय कुमार, सूर्य भूषण कुमार, शशि भूषण, नारायण सिंह, रवि रंजन कुमार, विक्रम कुमार, मनीष कुमार, मो नसीम परवेज, मो फिरोज, अमीत कुमार पासवान, प्रदीप कुमार मोदक तथा सुरक्षा समिति के सदस्यों मे नबी हुसैन, मिन्हाजुल आबेदिन, बैधनाथ दुबे, धनेश्वर यादव, सुरेश कमार, राम बिलास रजवार, नूर आलम, सर्वजीत कुमार पांडेय, सरोधा मांझी आदि लोग उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment