करगली में झामुमो फुसरो नगर समिति की बैठक

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

करगली गेट स्थित शहीद निर्मल महतो भवन में मंगलवार को झामुमो फुसरो नगर समिति की बैठक हुई जिसमें मईया सम्मान यात्रा को लेकर चर्चा की गई । मईया सम्मान यात्रा में झारखण्ड़ सरकार की मंत्री बेबी देवी व गाडेय विद्यायक कल्पना सोरेन का आगमन विनोद बिहारी महतो स्टेडियम करगली में होना सुनिश्चित हुआ है। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दीपक महतो एवं संचालन अनिल कु० रजवार ने किया ।

मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष धुन्नु हाँसदा, युवा नेता भोलु, मंगल हाँसदा, नगर उपाध्यक्ष टेकनारायण, कोषाध्यक्ष मोशीन रज्जा, मोर्चा अध्यक्ष राजेश सुपन, रणधीर राम, काली चरण टुड्ड, हर्ष तुरी, रोहित, JCMU एरिया सचिव जयनाथ मेहता, रामावातार सिंह, मिथलेस सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

Other Latest News

Leave a Comment