कांग्रेसी नेता रणविजय सिंह ने फुसरो मे लोकसभा प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

मजदूर नेता सह कांग्रेसी नेता रणविजय सिंह ने फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के फुसरो, ढ़ोरी स्टाफ क्वार्टर और करगली गेट मे लोकसभा प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के लिए चलाया गया जनसंपर्क अभियान। उन्होंने नगर वासियो से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। बेरमो विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी को ऐतिहासिक लीड दिलाने आह्वान किया। कहा कि भाजपा और इसकी सहयोगी आजसू पार्टी झूठ की फैक्ट्री है। देश की जनता को पिछले दस वर्षों के मोदी सरकार के कार्यकाल में सिर्फ निराशा और नकारात्मकता मिली है। महंगाई, बेरोजगारी किसी से छुपी नहीं है। सब झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि निवर्तमान सांसद 5 साल क्षेत्र से कहा गायब रहे। जनता को वो जवाब दे। कार्यक्रम का संचालन वरीय नेता भोलू खान ने किया।

WhatsApp Image 2024 05 12 at 7.11.08 PM

मौके पर फुसरो नगर के अध्यक्ष दीपक महतो, उपाध्यक्ष टिक्कू महतो एवं महताब खान, दीपक गुप्ता, जीतेन्द्र नायक, हर्ष कुमार, अमित झा, इमरान खान, रोहित महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment