किशोरी को घर से भाग ले जाने के मामले में थाने से नहीं हुई कार्यवाही, पीड़ित परिवार ने सपा से की शिकायत

रायबरेली में दबंगों द्वारा एक किशोरी को घर से भाग ले जाने के मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संबंधित थाने की पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने को लेकर नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत कार्यवाही की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 5 में 2024 दिन रविवार को समय करीब 12:00 बजे रायबरेली जनपद के डलमऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरेंद्रपुर गांव के रहने वाले अजय पटेल पुत्र जगन्नाथ ने अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शिवांशु पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम नरेंद्रपुर व कुछ अन्य लोगों द्वारा उनकी बेटी को घर से महाराष्ट्र के पुणे के लिए भगा ले गए हैं। जिसको लेकर डलमऊ थाने में शिकायती पत्र दिया गया था। लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई पीड़ित परिवार ने एसपी को नामजद शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है। फिर तो का कहना है कि उनको आशंका है कि कहीं कोई अनहोनी घटना ना कारित कर दें। पीड़ित परिवार ने सपा को दिए गए इसी कहती पत्र में सभी नाम जड़ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Other Latest News

Leave a Comment