कुरपनिया मदरसा दावतुल कुरआन मे धार्मिक क्वीज प्रतियोगिता सफलता पुर्वक सम्पन्न

पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को दोपहर लगभग ढाई बजे से कुरपनिया पानी टंकी एरिया स्थित मदरसा दावतुल कुरआन मे धार्मिक क्वीज प्रतियोगिता की शुरुआत पाक कुरआन की तिलावत के साथ किया गया। मदरसा कमेटी के सदर के नेतृत्व और मदरसे के धर्म गुरु अबु सुफियान की देखरेख में यह भव्य कार्यक्रम सफलता पुर्वक सम्पन्न हुआ। जबकि इस प्रतियोगिता में जूरी के रुप में कुरपनिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शहाबुद्दीन खास तौर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मदरसा मे पढ़ने वाले बच्चे और बच्चियों को दो गुरुप मे बांटा गया था। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों से धर्म गुरु मौलाना मो अबु सुफियान द्वारा विभिन्न तरह के धार्मिक सवाल पुछे गये। जिसमें बच्चों के दल से सबसे छोटे बच्चे मो ताज ने सभी सवालों का जवाब देकर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि दुसरा और तिसरा स्थान मो शाद और मो अल्ताफ ने हासिल की। वही बच्चियों के गुरु से सभी सवालों का जवाब देकर सानिया प्रवीण ने पहला स्थान तथा दुसरे और तिसरे स्थान पर जोया प्रवीण और अतिका प्रवीण ने अपनी जगह बनाई। विजेता सभी बच्चे और बच्चियों के बीच मदरसा कमेटी द्वारा मेडल, धार्मिक पुस्तक और रेहल आदि के साथ साथ कुछ नगद पुरस्कार वितरण किया गया। इतना ही नहीं बाकि के बच्चे और बच्चियों के बीच संतावना पुरस्कार दिया गया साथ सभी बच्चों के बीच मिठाईयां भी बांटी गई। मौके पर जूरी मौलाना शहाबुद्दीन ने मदरसे मे तालिम देने वाले मौलाना की तारीफ करते हुए कहा कि यह आयोजन पहला है मगर फिर भी जितनी सफलता के साथ यह करवाया गया काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि दीन सिखने की पहली सिढ़ी मदरसा ही है।

WhatsApp Image 2024 03 10 at 5.39.36 PM 1

यहां जो तालिम व तरबियत मिलती है वह घरो मे बच्चों को नही मिल सकता है। जबकि कमेटी के सदर जनाब शमशेर शेख उर्फ लल्लू शेख ने कहा कि यह पहला आयोजन था। कहा कि आने वाले दिनों में इससे भी भव्य आयोजन करवाने की योजना है। इस कार्यक्रम एक बात जो सबसे खास थी वह यह थी कि इस कार्यक्रम में मदरसा मे पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक खास तौर पर उपस्थित थे। कमेटी के द्वारा सभी लोगो से बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण करवाने का कार्य किया। इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वालो मे कमेटी के सचिव मो मिन्हाज मंजर, उपसदर मो सलीम, कोषाध्यक्ष मो जावेद उर्फ पिंटू, सहायक कोषाध्यक्ष मो कलीम अंसारी, सहायक सचिव मो साबिर आदि लोग शामिल थे ।जबकि कार्यक्रम में उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावे दर्जनों कमेटी के सदस्यों के अलावे मो वशीम अंसारी, मो खुर्शीद, मो रिफत अंसारी, मो चांद शेख, मो असलम, मो तस्लीम, मो खलील, मो राजा, बबलू, मो अरबाज शेख आदि के अलावे दर्जनों काॅलोनीवासी उपस्थित थे । बताता चलू की इस आयोजन में लगभग 50 से 60 बच्चे और बच्चियों ने हिस्सा लिया था।

Other Latest News

Leave a Comment