के बी कॉलेज बेरमो के दो एन एस एस स्वयं सेवकों का चयन राज्य स्तरीय प्री आर डी 2024 कैंप के लिए

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी धनबाद की ओर से 31 जुलाई 2024 को इंटर कालेज प्री आर डी 2024 चयन प्रक्रिया कुलपति डॉ राम कुमार सिंह की अध्यक्षता में यूनिवर्सिटी एन एस एस कार्यक्रम समन्वयक डॉ मासुफ अहमद के नेतृत्व में करवाया गया था जिसमें सभी अंगीभूत एवम स्थाई मान्यता प्राप्त कॉलेज के एन एस एस स्वयं सेवकों ने भाग लिया था।

के बी कॉलेज बेरमो के दस स्वयं सेवक जिनमें पांच पुरुष पांच महिला थे वह कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में चयन प्रक्रिया में शामिल हुए थे। प्रथम कुमार पुरुष स्वयं सेवक और जागृति कुमारी महिला स्वयं सेवक का चयन राज्य स्तरीय प्री आर डी 2024 चयन कैंप के लिए हुआ है। दोनो एन एस एस स्वयं सेवक 15 सितंबर को राज्य स्तरीय प्री आर डी कैंप के चयन प्रक्रिया में पटना बिहार जायेंगे। 2025 गणतंत्र दिवस परेड में नई दिल्ली, कर्तव्य पथ पर शामिल होंगे।

रीजनल डायरेक्टोरेट भारत सरकार का पत्र कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी धनबाद को प्राप्त हुआ है। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण समेत कॉलेज परिवार ने एन एस एस के स्वयं सेवकों सहित कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार को बधाई दी है।

Other Latest News

Leave a Comment