गिरिडीह लोकसभा में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न

गिरिडीह लोकसभा का चुनाव 25 मई शनिवार को संपन्न हुआ। बेरमो प्रखंड के 142 बूथों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई जो देर शाम 5 बजे तक निरंतर चलता रहा। बेरमो विधानसभा में 62.85 प्रतिशत मतदाना हुआ। जबकि बेरमो प्रखंड में 56.78 प्रतिशत मतदाना हुआ। बेरमो प्रखंड के कुल 138140 मतदाताओं में 78 हजार 439 (पुरुष 40 हजार 189 – महिला 39 हजार 250) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि 59701 मतदाता मतदान देने से वंचित रहे। वहीं बेरमो विधनसभा में 62.75 प्रतिशत मतदाना हुआ।

WhatsApp Image 2024 05 25 at 7.29.44 PM

गर्मी के बीच वोटिंग को लेकर मतदाताओं का उत्साह चरम पर था। फर्स्ट टाइम वोटरो ने भी अपना मतदान डालकर खुशी का इजहार किया। फुसरो शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदान देने के लिए सुबह से 11 बजे तक मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। उसके बाद मतदाताओं की संख्या कम होती चली गई जो देर शाम तक जारी रहा। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह अपनी पत्नी सह धनबाद लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के साथ मध्य विद्यालय ढोरी के बूथ संख्या 111 में मतदान किया। गिरिडीह लोकसभा निर्दलीय उम्मीदवार ड़ा. उषा सिंह ने फुसरो स्थित न्यू भागलपुर स्कूल में अपना मत डाला।

WhatsApp Image 2024 05 25 at 7.29.39 PM

गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने मध्य विद्यालय फुसरो के बूथ संख्या 134 में अपनी पत्नी लक्ष्मी पांडेय व पुत्र विक्रम पांडेय के साथ मतदान किया।बेरमो प्रखंड में सुबह सात से नौ बजे तक 11.09 प्रतिशत, नौ बजे से 11 बजे तक 25.99 प्रतिशत, 11 बजे से दोपहर एक बजे तक 40 प्रतिशत, एक बजे से तीन बजे तक 50.64 प्रतिशत, पांच बजे तक 56.78 प्रतिशत मतदान हुआ। बेरमो प्रखंड के बूथों पर पहली बार मतदाना कर रहे युवा वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही अभिभावकों के साथ युवा मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाना किया। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी

WhatsApp Image 2024 05 25 at 7.29.43 PM 1

लोकतंत्र में निभायी भागीदारी : सुबह चुनाव को लेकर पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी घरों से बाहर निकाल कर लोकतंत्र की मजबूती को लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महिलाएं सुबह से ही मतदान केदो पर कतार में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार करती नजर आयी।

Other Latest News

Leave a Comment