गैरमजरूवा बस्ती में वसंत महोत्सव व सरस्वती पूजा धूम-धाम से मनाया गया

बोकारो थर्मल से सटे गैरमजरूवा गांव में बसंत महोत्सव के उपलक्ष में श्री श्री सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाया गया। शुक्रवार को मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन में गांव के पुरूषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ हिस्सा लिया। गांव के समाजसेवी भरत प्रसाद ने कहा कि इस गांव में वर्षों से बसंत महोत्सव के उपलक्ष में श्री श्री सरस्वती पूजा धूम-धाम व हर्षोल्लास के मनाया जाता है। जो इस वर्ष भी मनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्येकवर्ष अमर ज्योति युवा केन्द्र की सदस्यों की भूमिका अहम रहती है। अध्यक्ष सोमनाथ गंझू ने कहा कि इस तरह के उत्सव मनाने से गांव में आपसी भाईचारा बना रहता है। विस्थापित नेता नरेश प्रजापति ने कार्यक्रम को शान्ति पूर्ण सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। मुख्य रूप से सचिव बालमुकुंद प्रजापति, परमेश्वर प्रजापति, संतोष प्रजापति, सुजीत कुमार, झब्बू प्रजापति, विक्रम प्रजापति, लालेश्वर प्रसाद, ब्रह्मदेव प्रजापति, इंद्रदेव प्रसाद, लखन प्रजापति, संगीता देवी, मीना देवी, रीना देवी, कान्ता देवी, कौशल्या देवी, सुमिता देवी, भोला प्रजापति सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहें।

Other Latest News

Leave a Comment