ग्रामीणों ने सचिव, सफाई कर्मी व ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्राम में किया प्रदर्शन

रायबरेली में स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा दिखाने वाले ग्राम प्रधान ग्राम सचिव व सफाई कर्मी के खिलाफ गांव में फैली गंदगी व बजबजाती नालियों को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है और डीएम को शिकायती पत्र भी दिया गया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 18 जुलाई 2024 दिन गुरुवार को समय करीब 12:00 रायबरेली जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के लोधवारी ग्राम सभा के रहने वाले दर्जनों ग्रामीणों ने ग्राम के प्रधान व ग्राम सचिव तथा सफाई कर्मी के खिलाफ ग्राम सभा की बजबजा रही नलियों व बरसात में सड़कों पर पानी भर जाने तथा फैली गंदगी को लेकर प्रदर्शन किया है और नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है।

यह भी पढ़ें : यूपी के गोंडा में भीषण रेल हादसा, चंडीगढ़ से निकली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 12 कोच हुए बेपटरी, 2 की मौत

ग्राम सभा की सफाई कराए जाने के लिए प्रधान से भी कहा गया संबंधित अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया है और ग्राम की साफ सफाई किए जाने तथा मनमानी करने वाले ग्राम सभा में तैनात अधिकारियों का कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते गांव के साफ-सफाई व अधिकारियों पर कार्रवाई न हुई तो जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे आरोप है। ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों में भी जमकर मनमानी की गई है और भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है ग्राम सभा की हालत दयनीय है।

Other Latest News

Leave a Comment