ग्राम प्रधान पर 61 लाख 20 हजार रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए किया धरना प्रदर्शन

रायबरेली में भ्रष्टाचार की आकण्ठ पराकाष्ठा में डूबे अधिकारियों व कर्मचारियों की भ्रष्ट कार्यशैली के चलते ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ग्राम विकास कार्यों में की गई धांधली व भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया है और मामले में प्रधान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 30 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को समय करीब 12:00 बजे रायबरेली जनपद के महाराजगंज तहसील व ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम ज्योना के रहने वाले छेदीलाल ने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए बताया कि ज्योना ग्राम प्रधान ने ग्राम के विकास कार्यों में 61 लाख ₹20000 का गबन किया है। जिसको लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को मामले का शिकायती पत्र दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्राम प्रधान पर कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने डीएम ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए कहां की जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम पहुंची थी, जांच टीम ने हीं 61 लाख ₹20000 का घोटाला पकड़ा है, लेकिन अभी तक ग्राम प्रधान पर ना तो कोई कार्रवाई हुई है ना ही मुकदमा दर्ज किया गया है।

ग्रामीणों ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो यह धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। वही ग्राम प्रधान पर आरोप है कि ग्रामीणों को डरा धमका भी रहा है। ग्रामीणों ने कहा के घर कारवाई नहीं हुई तो आगे भी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

Other Latest News

Leave a Comment