चांदो पंचायत के कुशलबन्धा में अधुरा पड़े रोड को बरसात के पहले बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्राचार

चांदो प्रखंड निर्माण समिति के अध्यक्ष काशीनाथ केवट ने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को पत्र प्रेषित कर एनएच 23 से चलकरी तक पथ निर्माण में हुई भारी अनियमितता की ओर ध्यानाकृष्ट करते हुए संवेदक और संबधित अधिकारियों पर कार्रवाई करने की माँग की है । उन्होने कहा है कि पथ प्रमंडल-पथ निर्माण विभाग बोकारो के अन्तर्गत एनएच 23 से कथारा और सिलिसाडम और सिलीसाड़म से चलकरी तक निर्मित सड़क में संवेदक द्वारा भारी अनियमितता बरती गई है। इस रोड में चांदो पंचायत के कुसलबंधा में 500 मीटर तक रोड बनाया ही नहीं गया। जिससे आवागमन में यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अब वर्षा का मौसम आने ही वाला है। थोड़ी सी भी वर्षा होने से उक्त जगह पर सड़क कीचड़ से लतपथ हो जाता है और राहगीरों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। बरसात में तो इस सड़क के अधुरा होने की वजह संपर्क टूट जाता है। चार पहिया और दो पहिया वाहन का आवागमन तो अवरुद्ध होता ही है, यहाँ तक कि राहगीरों को पैदल चलना भी दुशवार हो जाता है। इसलिए इस अधुरा पड़े रोड को वर्षा सीजन आने के पहले ही बनाया जाय। उन्होंने कहा कि इसी सड़क पर चलकरी पंचायत स्थित नहर में पुलिया बनाया गया लेकिन यहाँ भी सड़क को जोड़ा नहीं गया है। उन्होंने कहा कि यह रोड एनएच 23 से सिलीसाडम और चांदो-चलकरी होते हुए दामोदर नदी में दो पुल से करगली -फुसरो और बेरमो आदि को जोड़ता है। सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है। घटिया किस्म की सामग्रियां लगाई गई है। प्राक्कलित गुणवता का नितांत अभाव है। अतः इस अधूरा पड़े रोड को बनवाने का आदेश संवेदक को देने साथ ही ऐसे लापरवाह संवेदक और संबधित अभियंता पर कानूनी कार्रवाई करने की माँग की है।

Other Latest News

Leave a Comment