चार दुकानों में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख

रायबरेली में अज्ञात कारणों से विभिन्न प्रकार की चार दुकानों में आग लग गई। आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया स्थानीय लोग जब तक आग बुझाते तब तक आग में विकराल रूप ले लिया घटना आज दिनांक 6 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार को समय करीब 3:00 बजे के आसपास की है। यहां रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलिक मऊ जवाहर बिहार में अज्ञात कर्म से रोड किनारे राखी प्रकार के चार दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आज ने अपना विकराल रूप ले लिया तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया फायर ब्रिगेड कर्मी ने बताया कि आज में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल घटना पर पहुंचे विभागीय अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हैं और आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं।

Other Latest News

Leave a Comment