जदयू प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन दीप नारायण सिंह ने फीता काट कर किया …

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडल


टुंडी प्रखण्ड अन्तर्गत कोल्हर मोड़ में जदयू पार्टी का टुंडी प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन प्रखंड अध्यक्ष प्रबोध पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह एवं जदयू धनबाद जिला अध्यक्ष पिन्टू कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में टुंडी प्रखंड एनडीए के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए कार्यालय का होना जरूरी है। आज जदयू टुंडी प्रखंड कार्यालय का कोल्हर मोड़ पर उद्घाटन होना टुंडी की जनता और एनडीए कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। मुझे विश्वास है कि टुंडी प्रखंड जदयू के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस कार्यालय को सुचारू रूप से संचालित करेंगे।

img 20240707 wa00084719061421178672135

इस अवसर पर जदयू धनबाद जिला अध्यक्ष पिन्टू कुमार सिंह, भाजपा से पप्पू पंडा, चिंता मनी सिंह, जदयू धनबाद जिला महासचिव दीपक कुमार महतो, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास, जदयू टुंडी प्रखंड युवा अध्यक्ष गोतम पांडेय, तिलक सिंह, हीरालाल तुरी, मंगर महतो, सुरज कुमार सिंह, राजेश रंजन, महेंद्र कुमार दास, जानकी तुरी, पप्पू सिंह, राजेन्द्र तुरी, धर्मेंद्र रजवार, जितेन्द्र कुमार मंडल, सपन पांडेय, वासुदेव सिंह, प्रकाश रजवार, आकाश रजवार आदि सैंकड़ों एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Other Latest News

Leave a Comment