जन आशीर्वाद के बल पर हम जीतेंगे, बदलाव को आतुर है जनता : संजय मेहता

लोकसभा का चुनाव जैसे – जैसे आगे बढ़ रहा है। सरगर्मी बढ़ रही है। अपने नेतृत्व कौशल से संजय मेहता ने हज़ारीबाग लोकसभा में एक अलग छवि बनायी है। यूँ तो उन्हें राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर का चेहरा माना जाता है। इस बार के लोकसभा चुनाव में अपने भाषणों एवं जनसंपर्क से संजय मेहता की चर्चा हर तरफ हो रही है।

संजय मेहता इन दिनों हज़ारीबाग लोकसभा में सबसे ज्यादा राजनीतिक चर्चा में रहने वाला नाम है। क्योंकि बिल्कुल साधारण परिवेश से वे चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा का चुनाव आसान नहीं होता। उनके जज्बे को सब सलाम कर रहे हैं।

झारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति के राजनीतिक दल झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी के तौर पर वे लगातार हर तरफ दौरा कर रहे हैं।

दौरा के दौरान उनका गजब का स्वागत किया जा रहा है। उन्हें गाँव – गाँव में लोग प्यार दे रहे हैं। सब उन्हें गले से लगा रहे हैं। महिलाएँ उन्हें असीम आशीर्वाद दे रही है। जहाँ जा रहे हैं ढोल नगाड़े से स्वागत हो रहा है। महिलाएँ उन्हें अपने आँचल से पैसा और चावल दान दे रही है।

WhatsApp Image 2024 03 31 at 1.45.27 PM 1

अद्भुत है स्वागत का अंदाज

संजय मेहता का स्वागत बिल्कुल माटी के बेटा के तौर पर झारखण्डी अंदाज में किया जा रहा है। उन्हें सखुआ के पत्ते की टोपी, आम के पत्ते की टोपी, पलाश के फूल से बने माला, गुड़हल के फूलों से बने माला, प्राकृतिक अंदाज में स्वागत किया जा रहा है।

जनता के प्यार ने भावुक किया है : संजय

संजय मेहता ने बताया कि जनता के प्यार ने मुझे भावुक किया है। दिनभर – देर रात के जनसम्पर्क के दौरान लगभग 120 से ज्यादा स्थानों पर स्वागत एवं प्यार मिल रहा है। उन्होंने बताया की मैं क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करता हूँ फिर अपने सफर की शुरुआत सुबह 7 बजे से करता हूँ। जनता के ही घर में खाना खाता हूँ। मेरी अपनी गाड़ी, संसाधन कुछ नहीं है। सब कुछ जनता ने दिया है। जनता का यह प्यार कर्ज है। जिसे सूद समेत हम सब वापस करेंगे। सामूहिक संघर्ष से हमलोग यह लड़ाई जीतेंगे। हज़ारीबाग लोकसभा की जनता परिवर्तन के मूड में है। संजय मेहता इन दिनों मांडू विधानसभा के विष्णुगढ़, डाडी, चुरचू प्रखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने बताया की पूरे लोकसभा क्षेत्र के हर पंचायत तक घूमेंगे। हमलोग 18 घंटे से ज्यादा काम कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ता जोश में हैं। इस लड़ाई को 5 लाख वोट के ज्यादा अंतर से हमलोग जीतेंगे। हज़ारीबाग की लड़ाई फिलहाल एक तरफा है।

गिरिडीह से जयराम महतो की जीत तय

संजय मेहता ने कहा कि संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो की जीत तय है। उनकी जीत की सिर्फ औपचारिक घोषणा का इंतजार है। गिरिडीह लोकसभा के हर घर में जयराम महतो की गूँज है। वे झारखंड में सबसे ज्यादा अंतर से जीत करने वाले प्रत्याशी होंगे। उनके जीत का अंतर 6 लाख से ऊपर होने की पूरी संभावना है। एक भी घर गिरिडीह लोकसभा में ऐसा नहीं है जहाँ जयराम महतो की आवाज न पहुँची हो। संजय मेहता ने कहा कि हमारे संगठन के अन्य प्रत्याशी भी अपने – अपने सीटों से जीत दर्ज करेंगे।

Other Latest News

Leave a Comment