जारंगडीह मनसा नगर स्थित भगवान नागेश्वर शिव लिंग व हनुमान मंदिर का मनाया गया प्रथम वार्षिक महोत्सव

जारंगडीह दक्षिणी पंचायत स्थित मनसा नगर में लगभग एक वर्ष पुर्व आज के ही दिन मंदिर में भगवान नागेश्वर शिवलिंग और भगवान हनुमान जी की स्थापना की गई थी। इस कार्य के एक वर्ष पुरे होने पर आज यानी सोमवार को इसका वार्षिक महोत्सव मनाया गया। इसको लेकर आज उक्त मंदिर परिसर से 151 कलशों को लेकर पुरे धुमधाम व गाजे बाजे के साथ कलश सह शोभायात्रा निकाली गई, जो मनसा नगर से निकल कर आफिसर्स काॅलोनी व मानिक मोड़ होता हुआ दामोदर नदी छट धाट पहुचे जहां पंडित विनय पांडेय द्वारा पुरे विधि विधान से पुजा अर्चना कर कलश भरा गया और फिर यह यात्रा वापस मंदिर परिसर पहुचा जहां आयोजित दो दिवसीय अनुष्ठान होना है।

WhatsApp Image 2024 05 27 at 4.32.54 PM

कलश स्थापित करने के बाद समिति के लोगो जिसमे अध्यक्ष विक्की बाउरी, सचिव मनोहर भुईयां तथा समिति के कोषाध्यक्ष गौतम पांडेय ने बताया कि आयोजित दो दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में सुंदरकांड के अलावे रुद्र अभिषेक का भी कार्यक्रम निर्धारित है। इस कलश यात्रा में भारी संख्या में महिला, पुरुष, युवक व युवतियां शामिल हुई थी।

Other Latest News

Leave a Comment