जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट : शशांक सिंह राठौर

रायबरेली : जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभन मुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान/मतगणना को सकुशल संपन्न कराने हेतु शनिवार को आईटीआई कॉलेज गोरा बाजार में स्ट्रांग रूमो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए की सभी स्ट्रांग रूमो को व्यवस्थित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएं, यह सुनिश्चित कराया जाए कि कैमरे नियमित रूप से कार्य करें। सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए। किसी भी अनजान व्यक्ति को स्ट्रांग रूम तक आने ना दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में साफ सफाई और प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही खिड़की दरवाजो और फर्श को सुदृढ़ कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि मतदान के पूर्व मतदेय स्थलों पर भी सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखा जाए।

WhatsApp Image 2024 03 31 at 11.55.26 AM

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राजेश कुमार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रफुल्ल त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह उप जिलाअधिकारी लालगंज मनोज कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ऊँचाहार सिद्धार्थ चौधरी, उप जिलाधिकारी सलोन अभिषेक वर्मा, ईओ नगरपालिका स्वर्ण सिंह, तहसीलदार सदर अनिल पाठक के अतिरिक्त आईटीआई कॉलेज प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Other Latest News

Leave a Comment