जिस गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान का दिनेश सिंह उद्यान मंत्री ने किया था उद्घाटन वह बोर्ड हुआ लापता

रायबरेली में आचार संहिता लगने से पहले जिस गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान रायबरेली का भाजपा के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उद्घाटन किया था उसका बोर्ड लापता हो गया है। इस उद्घाटन कार्यक्रम में पटना साहब के मुख्य जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह भी पहुंचे थे। जिसको लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जब इस उद्यान में लोग घूमने पहुंचे तो इस बोर्ड पर लोगों की नजर पड़ी तो उद्घाटन के समय लगाया गया बोर्ड लापता मिला जिससे गहमा गहमी माहौल हो गया। गौरतलब है कि उद्घाटन के समय उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस उद्यान का सुंदरीकरण लगभग 7:30 करोड रुपए की लागत से किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2024 03 27 at 7.30.13 AM

इस पार्क का नाम गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय पार्क रखा गया है। लेकिन उद्घाटन के बाद जब यहां गुरु गोविंद सिंह के नाम से लगाया गया बोर्ड लापता मिला तो तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी और सवालिया निशान खड़े होने लगे। यही नहीं उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने यही से ही उद्घाटन के दौरान जनपद में करीब साढ़े 3 सौ योजनाओं के पत्थरों का भी शिलान्यास वालों लोकार्पण किया। जिनमें लगातार खामियों की शिकायत मिल रही हैं।

Other Latest News

Leave a Comment