जेएसएससी परीक्षा रद्द होने के विरोध में, भाजयुमो ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फुसरो के युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुमित सिंह के नेतृत्व में फुसरो के भुतबंगला स्थित हनुमान मंदिर के समक्ष जेएसएससी परीक्षा को अगले आदेश तक निरस्त करने के झारखंड सरकार के फैसले के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। यहॉ भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं को ठगने का काम कर रही है। राज्य की हेमंत सरकार एक बार फिर एक नया कारनामा करते हुए एक परिक्षा को रद कर दिया है, लेकिन भाजपा युवा मोर्चा लगातार युवाओं के मुद्दों को लेकर आंदोलन करती रहेगी। आज इसीलिए युवा मोर्चा फुसरो नगर के कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन कर रहे है।
वहीं भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह ने कहा जब तक यह निकम्मी सरकार, भ्रष्ट सरकार, युवाओं को रोजगार नहीं देती है।

WhatsApp Image 2024 01 29 at 6.34.29 PM

राज्य की सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं को नहीं करवाती है, तब तक लगातार सड़कों पर उतरकर आंदोलन करता रहेगा और इस निकम्मी सरकार के मुखिया को जगाता रहेगा। मौके पर युवा मोर्चा के महामंत्री सूरज सिंह, आईटी सेल डीआईजी प्रसाद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष वैभव चौरसिया, भाजपा के नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी, रामेश स्वर्णकार, फुसरो नप के निवर्तमान वार्ड पार्षद भरत वर्मा, ईशु सिन्हा, अजय सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment