जेबीकेएसएस के सभी प्रत्याशियों का नामांकन पूर्ण, आज से चुनावी अभियान शुरू

झारखण्ड बचाओ क्रांति सेना समिति (जेबीकेएसएस) के सभी 16 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। आज शनिवार से जेबीकेएसएस का चुनावी अभियान शुरू हो जाएगा। समिति की ओर से धनबाद, बड़कागाँव, कांके, हटिया, निरसा जैसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में शिक्षित एवं युवा उम्मीदवारों को उतारा गया है, जिस वजह से समाज का पढ़ा-लिखा एवं युवा वर्ग का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। केन्द्रीय अध्यक्ष संजय मेहता का विज़न- पढे लिखे लोगों का राजनीति में आना को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

वहीं संजय मेहता ने भी शुक्रवार को अपना नामांकन पर्चा रामगढ़ के निर्वाचन कार्यालय में दाखिल कर दिया है। वे बड़कागाँव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। नामांकन के पश्चात उन्होंने कहा कि बड़कागाँव उनकी कर्म भूमि है। क्षेत्र में उन्होंने लंबे समय तक काम किया है। क्षेत्र की समस्याओं से वे अवगत हैं और लगातार विस्थापन, रैयातों के हक एवं अधिकार, स्थानीय लोगों को कंपनी की नौकरियों में आरक्षण, मुआवजा आदि जैसे मुद्दों पर अपनी लड़ाई लड़ते आ रहे हैं।

WhatsApp Image 2024 10 25 at 4.03.59 PM

उन्होंने कहा कि बड़कागाँव में परिवारवाद एवं वंशवाद का कब्जा है। दोनों ही बड़ी पार्टियों से एक ही परिवार के लोग राजनीतिक सुख का आनंद लेने में मशगूल हैं। जनता की समस्याओं को गौण कर दिया गया है। कथित बड़े नेता कंपनी से साँठ – गांठ कर सिर्फ अपनी जेब भरने एवं अपना राजनीतिक कद बढ़ाने में लगे हुए हैं। ऐसे में यहाँ की जनता ठगी सी महसूस कर रही है और नए चेहरे की तलाश में है। इसलिए जेबीकेएसएस को लोगों का भरपूर्ण समर्थन मिल रहा है। जनता परिवर्तन करने के लिए बेताब है।

Other Latest News

Leave a Comment