झामुमो हर हाल मे बेरमो विधानसभा चुनाव लड़ेगी व जितेगी भी : हीरालाल मांझी

जैनामोड स्थित होटल आर्यन इंटरनेशनल में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी व संचालन जिला सचिव जयनारायण महतो ने किया। यहां अगामी बेरमो विधानसभा 2024 चुनाव के तैयारी व बीते लोकसभा चुनाव की समीक्षात्मक विधानसभा स्तरीय बैठक हुई। संबोधित करते हुए हीरालाल मांझी ने कहा की झामुमो हर हाल मे बेरमो विधानसभा चुनाव लड़ेगी व जितेगी भी केन्द्रीय नेतृत्व का फैसला जो भी बेरमो सीट झामुमो को ही मिलेगा हम सभी कायकर्ता कमर कस चुके है। जिस तरह से हमारी सरकार ने एक एक से एक जन कल्याणकारी योजना अबुआ आवास योजना, पुरानी पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले योजना, हर 50 वर्ष महिलाओ को पेंशन, बिरसा हरित क्रांति योजना, पारा शिक्षको का सम्मान सहीत कही योजना बनाकर धरातल पर उतारा है। जिससे झारखंड वासी काफी उत्साहित है ओर पुनः राज्य मे झामुमो का सरकार बनेगी । बैठक मे उपस्थित जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष घुनू हांसदा, पकंज जयसवाल, पूर्व केन्द्रीय सदस्य बनवीर मिश्रा, मो.सामिद अंसारी, आन्दोलनकारी नेता रामा मांझी, जिला सयुंक्त सचिव मदन महतो, फैयाज आलम, इकबाल अंसारी,पानबाबू केवट, जिला छात्र मोर्चा सचिव सौरभ भट्ट, जिला संगठन सचिव छात्र इकाई मो. सदाब,बोकारो महानगर सचिव फिरदौस अंसारी, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष पकंज मरांडी, चन्द्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चन्द्र महतो, फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो, पेटरवार प्रखंड सचिव ललन सोनी, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो, सचिव बेलाल अंसारी, पुर्व अध्यक्ष संतोष महतो, पूर्व कोषाध्यक्ष अजीत मुर्मू, प्रदीप सोरेन, पूर्व जिला अध्यक्ष स्पोर्ट्स विंग भोलूखान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष महतो, राजदेव टुडू सहित सभी पंचायत बूथ अध्यक्ष सचिव सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment