टंडवा में धुमधाम से चित्रांशों ने मनाया चित्रगुप्त त्यौहार

कार्तिक मास के द्वितीया तिथि में टंडवा में उपस्थित सभी चित्रांशों ने बहुत ही धूमधाम एवम हर्षोल्लास के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा मनाई। भगवान चित्रगुप्त के समक्ष बीते संपूर्ण वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवम अगामी वर्ष की समृद्धि हेतु प्रार्थना की। महिलाओं ने भी अपने-अपने भाई के मंगलकामना हेतु भाई दूज व्रत की पूजा की एवम उनके उत्थान की मंगल कामना भगवान चित्रगुप्त से किया। मौके पर पूजा उपरान्त भोज की भी सुंदर व्यवस्था की गई थी। जिसे सभी ने बहुत सराहा एवम अगामी चित्रगुप्त उत्सव को और भी व्यवस्थित एवम सुचारु रूप से करने का संकल्प लिया।

img 20241104 wa00106708304943194843917

सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील सिन्हा, रवीन्द्र बख्शी, तरुण सिन्हा, शेखर प्रसाद, सुधांशु अम्बष्ट, अभिषेक सिन्हा, संतोष सिन्हा, अविनाश सिन्हा, ममता सिन्हा, रजनी सिन्हा, श्वेता सिन्हा, अनामिका सिन्हा, ओम, सानवी, प्रियांशु, शिवम, समेत अन्य चित्रांशों ने अपनी-अपनी अहम भूमिका निभायी।

Other Latest News

Leave a Comment