डलमऊ : ओवरलोड डंपर रोड पर भर रहे फर्राटे

रिपोर्ट : आयुष मौर्य

सलोंन मार्ग पर ओवरलोड डंपर भर रहें फर्राटे, इन डंपरों पर ओवरलोड मिट्टी भरी रहती है। जैसा कि देखने को मिलता है की डंपरों पर नंबर प्लेट भी नहीं होती है, ये डंपर गंगा एक्सप्रेसवे के लिए मिट्टी लेकर जाते हैं, ओवरलोड डंपरों के कारण स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है साथ ही साथ रोड पर भी यातायात के लिए रोडा बन रहे हैं। कई बार तो इन डंपरों की वजह से स्कूली बच्चों को भी एक्सीडेंट का सामना करना पड़ा, साथ ही साथ रोड पर चलने वाले बुजुर्गों को भी काफी दिक्कतें होती हैं। डंपर के ड्राइवर को रोड पर चलने वालों की किसी को परवाह नहीं होती है। डलमऊ – सलोन मार्ग से लगने वाले सभी ग्रामीण क्षेत्रों की रोड भी अस्त व्यस्त हैं, जिसमें ग्रामीण लोगों को आने-जाने में भी काफी दिक्कतें एवं मस्कतों का सामना करना पड़ता है।

Other Latest News

Leave a Comment