डीएसपी और एसडीपीओ ने ईद की समीक्षा को लेकर की बैठक, लिए क्षेत्र की गतिविधि की जानकारी

तेनुघाट अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में ईद और रामनवमी को लेकर एक बैठक की गई । बैठक में दोनों ने यह जानकारी ली कहां-कहां पर किसी भी तरह का कोई विधि व्यवस्था की समस्या है, जहां पर पहले भी किसी किसी भी प्रकार का विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुआ है । उसके बाद दोनों ने यह दिशा निर्देश दिया कि सभी जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा । अति शीघ्र सभी जगह पर कैमरा लगाया जाए और कड़ी निगरानी रखा जाए ताकि कहीं भी किसी भी तरह का समस्या हो तो तुरंत उसका समाधान हो सके, साथ ही कई दिशा निर्देश भी दिए । उसके बाद सभी जगह पर थाना प्रभारी एवं नियुक्त मजिस्ट्रेट को विधि व्यवस्था पर नजर रखने को कहा गया है । बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी प्रवीण कुमार, सहित अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक, वीडियो, सीओ एवं थाना प्रभारी मौजूद थे ।

Other Latest News

Leave a Comment