ड्रोन के छिड़काव से कम खर्च में होती है फसल का छिड़काव, होता है समय की बचत

मंगलवार को नगला राधे में प्रगतिशील किसान लोकेंद्र कुमार के फार्म पर जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी शत्रुघ्न वैश्य, उप निदेशक कृषि एस पी सिंह, जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार ने निरीक्षण किया।जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्प्रिंकल सिंचाई विधि से तैयार प्याज के खेत का भ्रमण कर जानकारी ली।

किसान लोकेंद्र द्वारा बताया कि कृषि विभाग द्वारा प्राप्त अनुदान से सोलर पंप से स्प्रिंकल चलाया जा रहा है। इससे प्याज की फसल 20 दिन पहले तैयार हो जाती हैं। कंद बड़ा बनता हैं। सिंचाई में कम श्रम की आवश्यकता पड़ती हैं।
प्याज के साथ गेंदा के फूल की खेती करने से प्रति एकड़ 1.5 लाख तक आमदनी होती हैं। खेत पर ड्रोन द्वारा नेनो यूरिया का छिड़काव कराया गया। जिलाधिकारी को बताया गया कि इफ़को द्वारा ड्रोन v प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है। ड्रोन से 10 मिनट में एक एकड़ कां छिडकाव हो जाता हैं।एक एकड़ के छिड़काव में 200 रुपए,का खर्च आता हैं। ड्रोन से छिड़काव में समय की बचत होती हैं श्रम कम लगता हैं।एक समान छिड़काव होता है अधिक लंबाई की फसल पर छिड़काव सुगम होता है। इससे फसल को नुकसान नहीं होता है।

Other Latest News

Leave a Comment