तालाब की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को सदर तहसील प्रशासन ने गिरवाया

रायबरेली में जीरो टॉलरेंस नीति को बरकरार रखने के लिए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर मिली शिकायत के बाद सदर तहसील के उप जिलाधिकारी प्रफुल्ल शर्मा के निर्देश पर भूमाफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां प्रशासन ने क़रीब 10 बीघे की तालाब की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर सदर तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पक्के निर्माण को गिरवा दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार बता दें कि जनपद के सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक सतांव के ग्राम रजवापुर मजरे बरदर में यहां के कुछ भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से तालाब की जमीन पर कब्जा करके पक्का निर्माण कर लिया गया था। जिसको लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी मामले को संज्ञान लेते हुए उप जिला अधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा के निर्देशन में 5-5 बीघे के दो गाटों पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया गया था। सदर तहसील के लेखपाल अमित सिंह व राजस्व निरीक्षक सुनील श्रीवास्तव ने थाने की पुलिस बल लेकर पहुंचे और तालाब की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को गिरवा दिया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Other Latest News

Leave a Comment