तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत, ई रिक्शा में भी मारी टक्कर

रायबरेली में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे इलाज के दौरान युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के बाद अनियंत्रित हुई कार ने आगे चलकर ई-रिक्शा में भी टक्कर मार दिया। जिससे ई-रिक्शा में पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ गई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 13 जून 2024 दिन गुरुवार को समय करीब सुबह के 8:00 बजे रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के हरचंदपुर कस्बे में ही तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

WhatsApp Image 2024 06 13 at 2.10.01 PM

वहीं घटना के बाद भाग रही कार आगे चलकर अनियंत्रित होने पर ई रिक्शा में भी टक्कर मार दिया। टक्कर से ई-रिक्शा भी पूरी तरह से छटग्रस्त हो गया। वहीं घटना के बाद कर चालक कार छोडकर मौके फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेज दिया है और फरार चालक की तलाश में जुड़ गई है। हरचंदपुर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया है कि ई रिक्शा करवा चौथग्रस्त साइकिल को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही कर चालक को पड़कर कार्यवाही की जाएगी।

Other Latest News

Leave a Comment