दिव्यांग पीड़ित की जमीन पर जबरन दबंग विपक्षियों द्वारा जबरन किया जा रहा कब्जा

रायबरेली में पीड़ितों की जमीन पर जबरन दबंग विपक्षियों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़ित ने अपने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र के पयागपुर गांव के रहने वाले रामप्रसाद ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनके दबंग विपक्षियों में ज्योति सिंह सहित अन्य लोगों द्वारा उनके घर के पीछे की जमीन पर जबरन भवन निर्माण किया जा रहा है। जिसको लेकर थाना गदागंज में कई बार शिकायत की लेकिन थाने की पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की पीड़ित ने बताया कि शिकायत करने पर उसे मारने पीटने की भी धमकी दी जा रही है। चीज को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और मामले की जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है तथा जान माल की गुहार भी लगाई है।

Other Latest News

Leave a Comment