दून पब्लिक स्कूल के छात्रों ने को जे ई मेन्स में लहराया परचम

धनबाद : प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कुसुम विहार स्थित दून पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जे ई मेन्स में बेहतर परिणाम लाकर धनबाद सहित पूरे राज्य में अपना और अपने स्कूल का नाम रोशन किया जानकारी देते हुए स्कूल के वाइस प्रिंसिपल प्रिय रंजन कुमार सिटी लाइव को बताया की जे ई मेन्स मे स्कूल के मोहित कुमार ने 98.590 अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया।

जबकी वहीं स्कूल के ही अमल कुमार चौधरी ने 97.576 अंक पर्सेंटाइल मिला। छात्रों के इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन जे.एन सिंह ने बच्चो का परिणाम देख काफी प्रसन्न हुए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर सुनील कुमार, प्रिंसीपल बी के सिंह, वाइस प्रिंसिपल प्रिय रंजन कुमार,आदि शिक्षकों ने बच्चो के परिश्रम से हासिल इस सफलता की सराहना किए और भविष्य में बेहतर परिणाम की उम्मीद की ।

Other Latest News

Leave a Comment