देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि कांग्रेस भवन रांची में मनायी गई

रांची : 27 मई झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि कांग्रेस भवन रांची में मनायी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं बन्ना गुप्ता कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको श्रद्धांजली दी।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने स्वतंत्र स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 11 वर्ष जेल में बिताये। आजादी के बाद उन्होंने देश का निर्माण किया। देश में ओद्यौगिकरण, कृषि क्रांति के माध्यम से एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए आधारशीला रखा। उन्होंने ऐसे वक्त पर हिन्दुस्तान का नेतृत्व किया जब देश टूट चुका था,सामाजिक ताना-बाना बिखर चुका था। आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को एकजुटता में बांधते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त्र किया। उन्होंने कहा कि विकास की न्यूज़ ऑन होने राखी उसे पर आगे चलकर बाकी सरकारों ने भारत को अखंड और मजबूत बनाए रखा।

WhatsApp Image 2024 05 28 at 7.50.18 AM

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के सिद्धांतों को उन्होंने आगे बढ़ाने का काम किया। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने शांति के लिए दुनिया को पंचशील का सिद्धांत दिया अपनी दूर दृष्टि से भारत के विकास का खाका खींचकर औद्योगिक क्रांति के तहत देश के विभिन्न भागों में आधारभूत संरचनाओं की स्थापना की इसके लिए देश-विदेश के वैज्ञानिकों का सर्वोत्तम उपयोग किया। इनकी दूर दृष्टि का नायाब उदाहरण हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन है, जो आज भी देश के विकास में निरंतर अपनी भागीदारी निभा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमूल्य नीरज खलको, राकेश सिन्हा, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, केदार पासवान, सूर्यकांत शुक्ला, रविंद्र सिंह, नेली नाथन, भानु प्रताप बड़ाईक, मंजर मुजीबी, अजय सिंह, विनोद कुमार सिंह, नीलांबर साहू, मिनी बड़ा आदि उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment